Saturday, June 9, 2007

रीढ़ दोष निवारण के लिए सिखाए योग

वैशाली, जागरण संवाद केंद्र : भारतीय योग संस्थान के शिविर में लोगों को रीढ़ दोष निवारण से संबंधित योग सिखाए गए। वैशाली स्थित अंबेडकर पार्क में चले योग शिविर में लोगों को योग की बारीकियों से परिचित कराया गया। योग शिविर में काफी संख्या में महिलाओं तथा पुरुषों ने भाग लिया। आनंद जैन, योगेश शर्मा और वीर सिंह चौहान सर्वाइकल स्पेंडेलाइसिस और स्लिप डिस्क जैसे रोगों के लिए योगासन सिखाए। डा.विपिन चौहान व सचिन भार्गव ने लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। योग शिविर में मकर आसन की पांच मुद्राएं तथा भुजंग आसन सिखाए गए साथ ही कुछ सूक्ष्म क्रियाएं भी सिखाई गई जिन्हे करने से लोग स्वस्थ रह सकते है। इसी क्रम में शनिवार को आहार व रोग विशेषज्ञ कृष्ण कुमार चौधरी आहार से रोग निवारण जैसे विषय से लोगों को परिचित कराएंगे। भारतीय योग संस्थान के ओम माथुर का कहना है कि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाकर स्वस्थ रहे, उनकी संस्था का यही लक्ष्य है। इसी कारण समय-समय पर संस्था की ओर से योग शिविर का आयोजन किया जाता है।

No comments: