Saturday, June 2, 2007

संयम व नियम से निरोग रहना संभव : कौशल

गाजियाबाद, जागरण संवाद केंद्र : शिप्रा सनसिटी में दैनिक जागरण और आरडब्लूए के संयुक्त तत्ववाधान में शुरू हुए तीन दिवसीय योग शिविर के पहले दिन योगाचार्य कौशल कुमार ने कहा कि संयम व नियम से न सिर्फ हम अपनी दिनचर्या को नियमित कर सकते हैं, बल्कि इसके द्वारा अपने स्वास्थ्य को लंबे समय तक दुरुस्त रख सकते हैं। सिंडिकेट पार्क में शुरू हुए योग शिविर में कौशल कुमार ने कहा कि योग के द्वारा हम अपने शरीर को निरोग रख सकते हैं। इसके लिए हमें अपनी दिनचर्या में से चंद समय निकालने की जरूरत है। इसके लिए पहले से तैयारी करने की जरूरत नहीं है। योगाचार्य ने कहा कि उन्नत राष्ट्र के लिए वहां के लोगों का स्वस्थ रहना जरूरी है। योग और प्राणायाम इसका आधार हैं। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का वास होता है। अपने शरीर के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हमारी स्वयं की है। पहले दिन उन्होंने प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने कपाल भाती व अनुलोम -विलोम का भी अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि इस क्रिया के माध्यम से मनुष्य अनेक रोगों से दूर रहता है। शिविर में बढ़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविर तीन जून तक चलेगा।[Friday, June 01, 2007 11:16:47 PM (IST) ]

No comments: